Advertisement

घास काटते वक्त पूंछ कटी, सांप ने डसा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंगलवार को खाकी अखाड़े के सेवादार को सांप ने डंस लिया। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। खाक चौक स्थित खाकी अखाड़ा का सेवादार लखन पिता गजराज (25) घास काट रहा था। इसी बीच सांप भी घास के साथ आ गया और उसकी पूंछ कट गई। इसी बीच सांप ने पलटवार करते हुए लखन को डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत चरक भवन अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब वो खतरे से बाहर है।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें