चाकू लेकर घूमते पकड़ाया

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में गरोठ रोड ब्रिज के नीचे उंडासा में एक बदमाश को पकड़ा है जो किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचक्रोशी मार्ग गरोठ रोड ब्रिज के नीचे एक शख्स हाथ में चाकू लेकर वारदात करने की नीयत से घूम रहा है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12.10 से 12.20 बजे के बीच उसे पकड़कर धारदार चाकू जब्त किया गया। चिमनगंज मंडी पुलिस ने 25 आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
Advertisement
Advertisement









