Advertisement

जम्मू-कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ

जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह घटना जिले के रंजीत सागर डैम के पास हुई। घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ की टीम को बचाव और खोज कार्य में लगा दिया गया है। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। सेना के सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर को चलाने वाले दोनों ही पायलट सुरक्षित हैं। वेपन सिस्टम वाले हेलीकॉप्टर ने पंजाब के पठानकोट से उड़ान भरी थी। हालांकि, सामान्य गश्ती के दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। कठुआ जिले के एसएसपी आरटी कोटवाल के मुताबिक, बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। गोताखोरों को भी बुलाया गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लगा है कि हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें