Advertisement

टंकी चौराहे पर खुले नाले में उतरी कार, ई-रिक्शा ने भी पलटी खाई

उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बरती जा रही मामूली लापरवाही बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। ऐसा ही कुछ टंकी चौराहा पर भी हो रहा है। यहां खुले छोड़े गए नाले में रोज कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। टंकी चौराहे पर सड़क निर्माण के बाद नाला खुला छोड़ दिया गया।

 

Advertisement

इसमें रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे बाहर से आए दर्शनार्थियों का ई रिक्शा पलट गया। अंदर बैठे दर्शनार्थी नाले में गिर गए। आसपास के दुकानदारों ने उनकी मदद कर बाहर निकाला और गंदगी साफ करने के लिए पानी दिया। एक दिन पहले यहां एक कार उतर गई थी और पलटी खाने से बची। लोगों का कहना है कि करीब दो महीने से नाला खुला छूटा है। गड्ढे के कारण दिनभर में कई दुर्घटनाएं हो रही हैं।

जल्दी ढंकवाएंगे नाला
यहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। नाले के खुले हिस्से को ढंकने के निर्देश दिए हैं। जल्दी ही नाला ढंक दिया जाएगा।
-हिमांशु तिवारी, ईई, नगर निगम

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें