ट्रम्प की धमकी- ईरान के बचे खुचे इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह करेंगे

दुनिया की सबसे ताकतवर अमेरिकी सेना का अगला निशाना पुल, बिजली प्लांट

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसी। ट्रम्प ने ईरान को लेकर नई धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने अभी तक ईरान के बचे-खुचे इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह निशाना बनाना शुरू भी नहीं किया है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘दुनिया की सबसे ताकतवर अमेरिकी सेना का अगला निशाना अब पुल होंगे, उसके बाद बिजली प्लांट।Ó’उन्होंने यह भी कहा कि नए नेतृत्व को पता है कि क्या करना है और उसे जल्दी करना होगा। ट्रंप ने कहा ईरान में जिस पुल पर हमला किया गया, उसका मकसद ड्रोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की आवाजाही को रोकना था।
ईरान में 3,800 करोड़ का ब्रिज तबाह…
ईरान की राजधानी तेहरान को कराज शहर से जोडऩे वाले बी1 हाईवे ब्रिज पर गुरुवार की रात अमेरिका ने हवाई हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक इस हमले में कई लोग घायल हुए। यह पुल इसी साल शुरू हुआ था और इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। करीब 1050 मीटर लंबे और 136 मीटर ऊंचे इस पुल को बनाने में लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,800 करोड़) खर्च हुए थे। इस पर ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब इस ब्रिज का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
होर्मुज पर यूएन में वोटिंग टली, अब शनिवार को होगा फैसला
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (हृस्ष्ट) में बहरीन के प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाली वोटिंग शनिवार के लिए टाल दी गई है। इस प्रस्ताव में देशों को होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित के जरूरी सभी कदम उठाने की अनुमति देने की बात कही गई है। बहरीन के विदेश मंत्री ने कहा कि इसका मकसद दुनिया के बाजार को सुरक्षित रखना और सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक में रुकावट को रोकना है।









