Advertisement

डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, साइंस कॉलेज में हंगामा

प्रिंसिपल कक्ष में प्रदर्शन, 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

 

Advertisement

उज्जैन। माधव साइंस कॉलेज की जियोलॉजी विभाग की क्लास में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के बाद गुरुवार को माधव साइंस कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया। डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल के कमरे में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रिंसिपल ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटना कॉलेज में दूसरी बार हुई है।

नहीं तो करेंगे आंदोलन – नाराज कार्यकर्ता प्रिंसिपल के कक्ष में पहुंचे और उन्हें मामले से अवगत कराया। प्रिंसिपल डॉ. हरीश व्यास से हल्की बहस भी हुई। संगठन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. व्यास ने बताया कि कॉलेज को बदनाम करने के लिए शरारती तत्वों ने यह किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए माधवनगर थाने में आवेदन दिया है। बोर्ड पर जो शब्द लिखे गए थे उन्हें तत्काल मिटाकर मामला समाप्त करवा दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें