Popup Image
Advertisement

तिरुपति सेफरॉन कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की तिरुपति सेफरॉन कॉलोनी में बुधवार देर रात शातिर चोर ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी बड़े ही इत्मीनान से वाहन का लॉक खोलकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

Advertisement

फरियादी पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, जो एक निजी ऑटोमोबाइल शोरूम में कार्यरत हैं, ने बताया कि वे रोज की तरह रात करीब 11 बजे अपनी एचएफ डीलक्स बाइक (एमपी 09 वीए 9213) घर के बाहर खड़ी कर सोने चले गए थे। रात करीब 3.34 बजे एक अज्ञात युवक मौके पर पहुँचा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, नारंगी रंग की शर्ट पहने इस युवक ने मास्टर चाबी का उपयोग कर पलक झपकते ही बाइक का हैंडल लॉक खोल लिया और बिना स्टार्ट किए ही उसे धकाकर ले गया।

बेटी ने पिता को जगाया, तब तक देर हो चुकी थी

Advertisement

चोरी के दौरान घर की दूसरी मंजिल पर सो रही पुष्पेंद्र सिंह की बेटी को कुछ आहट सुनाई दी। उसने तुरंत सजगता दिखाते हुए अपने पिता को जगाया और नीचे बाइक होने की जानकारी दी। जब तक पुष्पेंद्र सिंह नीचे पहुंचे और बाहर आए, तब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुका था।

घटना के तुरंत बाद फरियादी ने चिमनगंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज में दिख रहे हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक पूर्व में एक निर्माण कंपनी के नाम पर दर्ज थी और पिछले पांच वर्षों से पुष्पेंद्र सिंह इसका उपयोग कर रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें