Advertisement

तीन हादसे, तीन लोगों ने तोड़ा दम

उज्जैन। तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। अलग-अलग पुलिस थानों प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Advertisement

युवक को वाहन ने रौंदा
इंदौर रोड पर मंगलवार रात 11.30 बजे पंथ्पिपलई ब्रिज के पास जवासिया के आकाश पिता मोहनलाल चौहान (25) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आकाश ने अपने भाई दीपक को बुलाया। चरक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ड्राइवर की टक्कर से मौत
घट्टिया क्षेत्र के कलेसरा निवासी पोकलेन ड्राइवर विजय चावड़ा (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहा था तभी ढाबला (नजरपुर) के पास कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो साल पहले ही विजय की शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है।

Advertisement

पेंटर ट्रेन से कटा
मक्सी रोड पर केसरबाग कॉलोनी के पीछे पटरियों से पंवासा पुलिस ने रात 11 बजे विष्णु पिता रामलाल मेघवाल (35) का शव बरामद किया है। विष्णु मूल रूप से सोयत का निवासी था और यहां पंवासा में किराए से रहकर वॉल पेंटिंग का काम करता था।

बस ने कार को मारी टक्कर
उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में शांति पैलेस चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। नानाखेड़ा पुलिस के मुताबिक फरियादी उमेेश पिता जगमोहन लिटोरिया (45 निवासी सांई विहार कॉलोनी, देवासरोड मंगलवार को अपनी कार से शांति पैलेस चौराहे से गुजर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आई बस क्रमांक एमपी 13 पी 2722 ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें