Advertisement

दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूले से बाजार खुलेंगे, 50% क्षमता के साथ मेट्रो चलेगी

दिल्ली में 7 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन रियायतें बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे। इनका समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगा।

 

Advertisement

केजरीवाल ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100% और बाकी 50% कैपेसिटी के साथ काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100% स्टाफ के साथ काम हो सकता है। वहीं दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलेगी।

कोरोना की अगली लहर को लेकर केजरीवाल ने कहा, ‘एक्सपर्ट्स और हेल्थ स्पेशलिस्ट के साथ चर्चा करने के बाद हमने अंदाजा लगाया कि अलगे पीक में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 37 हजार तक पहुंच सकती है। हम इसी आधार पर तीसरी लहर की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

”इससे ज्यादा मामले आने पर भी हम तैयार रहेंगे। इसी आधार पर दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर्स और हॉस्पिटल का इंतजाम किया जाएगा। इनमें बच्चों के लिए सारे इंतजाम अलग से किए जाएंगे। तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा होने की आशंका के बाद यह फैसला किया है।’

19 अप्रैल को लगा था लॉकडाउन

Advertisement

दिल्ली में लॉकडाउन 19 अप्रैल को लगाया गया था। इसके बाद इसे 5 बार बढ़ाया गया और फिलहाल यह 7 जून की सुबह 5 बजे तक के लिए लागू है। हालांकि, अनलॉक के पहले चरण में दो मामलों में 31 मई से छूट दी गई थी। इसमें निर्माण गतिविधियां और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने की इजाजत शामिल है

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें