Popup Image
Advertisement

दो दिन बाद से अधिकमास, मंदिर पहुंच सडक़ों को साफ कराने निकले अधिकारी

उज्जैन। 17 मई यानी दो दिन बाद से अधिकमास प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान 84 महादेव, नौ नारायण और सप्त सागर यात्राओं के लिए प्रमुख मंदिर पहुंचने वाले मार्गों को साफ कराने की मुहिम अफसरों ने शुरू की है। खासकर ढाबा रोड क्षेत्र को क्लीयर करने के निर्देश निगम आयुक्त ने दिए।

Advertisement

आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने गुरुवार देर रात छत्री चौक से सत्यनारायण मंदिर तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य देखा। उन्होंने ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर मार्ग तक नाली निर्माण तेजी से करने का कहा। मार्ग के शेष 110 मीटर हिस्से में प्रीकास्ट ड्रेन (नाली) का कार्य पीसीसी कर तेजी से पूरा करने का कहा। आयुक्त के निर्देश पर अब यहां रात्रिकालीन शिफ्ट में भी काम होगा, ताकि समय पर काम पूरा हो जाए। उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियरों को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में अधिक मास की शुरुआत से पहले मुख्य मार्गों को सुगम बनाया जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें