दोस्तों के बीच कहासुनी, समझाया तो घर आकर की तोडफ़ोड़

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में समझाने गए ई-रिक्शा चालक के साथ दो युवकों ने गाली-गलौच करते हुए घर में तोडफ़ोड़ की जिसमें उसकी मां घायल हो गई।

नागझिरी पुलिस ने बताया कि फरियादी पंकज पिता नगजीराम मालवीय (21) निवासी विक्रम गांधीनगर ई-रिक्शा चालक है। उसके दोस्त राहुल मालवीय निवासी विक्रम गांधीनगर और दीपक पिता लोकेश उर्फ लक्की निवासी बजरंग कॉलोनी, पंवासा के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। इसे लेकर पंकज ने दोनों को समझाया था। इसके बाद दीपक अपने एक साथी के साथ सेामवार रात 11.45 बजे पंकज मालवीय के घर पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। जब पंकज की मां प्रेमबाई ने गाली देने से मना किया तो दोनों ने पत्थर मार दिया जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद दीपक और उसके साथी ने घर में दरवाजे और खिड़की में तोडफ़ोड़ की। मामले में फरियादी पंकज मालवीय की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









