Popup Image
Advertisement

नाली-पाइप लाइन रेडी नहीं, सड़क बनाने लगे

निजातपुरा में सड़क निर्माण पर फूटा रहवासियों का गुस्सा, गंदे पानी की समस्या पर रुकवाया काम

Advertisement

उज्जैन। कोयला फाटक से कंठाल चौड़ीकरण के तहत निजातपुरा क्षेत्र में चल रहा निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। क्षेत्र के रहवासियों ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश जताते हुए सड़क का काम रुकवा दिया। रहवासियों का आरोप है कि बिना पाइप लाइन की लीकेज सुधारे और अधूरी नालियों के बीच ही सड़क बनाई जा रही है, जिससे भविष्य में घरों में गंदा पानी आने का खतरा है।

क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि मोहित जायसवाल ने बताया कि तिवारी नर्सिंग होम के पास एक बड़ा गड्ढा है, जहाँ पीएचई की पाइप लाइन और अधूरी नाली का संगम हो रहा है। रहवासी पिछले कई महीने से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे कि गड्ढे में जमा पानी नाली का है या पाइप लाइन लीकेज का। बिना जांच किए सड़क बनाने से भविष्य में सीवरेज का पानी पीने के पानी में मिलने की पूरी आशंका है। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने यहां का काम रुकवा दिया और मौके पर ही निगम अधिकारियों को बुलाया। निगम के अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। रहवासियों ने स्पष्ट मांग रखी है कि पहले पानी और सीवरेज लाइन का काम दुरुस्त किया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण शुरू हो।

Advertisement

जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज
फाजलपुरा से गाड़ी अड्डा के बीच टाटा कंपनी द्वारा किए गए सीवरेज का के कारण कई जगह पीएचई की लाइन लीकेज हो रही है और पानी सड़कों पर बह रहा है। इस कारण घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा है और जो पहुंच रहा है वह गंदा है। पेयजल व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही स्थानीय प्रशासन को भारी पड़ सकती है।

नाली के सरिए बाहर निकले
सड़क निर्माण के चलते मार्ग के कई हिस्सों में मिट्टी और निर्माण सामग्री के ढेर लगे हैं, जिससे रास्ता बेहद संकरा हो गया है। कई जगहों पर केवल पैदल चलने की जगह बची है, जहाँ नीचे नाले का पानी बह रहा है। महिलाएं बच्चों का हाथ थामकर जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रही हैं। घरों के सामने ढाई फीट तक ऊंचे मिट्टी के ढेर हैं। बुजुर्गों को घर में घुसने के लिए भी चढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे गिरने का डर बना रहता है। इसी बीच अधूरी नालियों के सरिए यहां बाहर निकले हैं। अगर फिसलकर कोई इस पर गिरा तो गंभीर हादसा हो सकता है।

Advertisement

एक ही गली में तीन काम, हर काम के लिए अलग खुदाई

निजातपुरा में डॉ. रावत क्लीनिक की गली मेें इन दिनों एक ही गली में तीन काम होना है। यहां पर टाटा की सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। इसके बाद पीएचई पाइप लाइन का काम होना है और फिर लोगों के नल कनेक्शन दुरुस्त होना है। रहवासियों का कहना है कि एक बार की खुदाई में ही तीनों काम तुरंत निपटा दिए जाएं तो सरकारी पैसा भी बचेगा और रहवासियों को सुविधा भी होगी।

इनका कहना: परेशानियों के बावजूद वार्ड के लोग विकास के पक्ष में हैं। वे परेशानी सहने को तैयार हैं, लेकिन काम गुणवत्तापूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए ताकि बाद में सड़क खोदने की नौबत न आए।
– पूनम जायसवाल, पार्षद

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें