Popup Image
Advertisement

पत्नी ने लगाई थी फांसी, पति ने बताया था छत से गिरना

पोस्टमार्टम से हुआ महिला की मौत का खुलासा, दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पिछले माह जयसिंहपुरा में रहने वाली नवविवाहिता को पति गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां से महिला को इंदौर रैफर किया गया जहां 30 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई। महिला के पति ने मजिस्ट्रेट को बयान दिया कि छत से गिरने पर पत्नी घायल हुई थी जबकि पीएम रिपोर्ट में झूठ की पोल खुल गई। सीएसपी ने मामले की जांच के बाद महिला की सास और पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह था मामला

Advertisement

करीना पति दिव्यांशु रोकड़े 22 वर्र्ष निवासी जयसिंहपुरा ने वर्ष 2021 में घर से भागकर दिव्यांशु रोकड़े से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों जयसिंहपुरा स्थित मकान में रहते थे। यहां करीना की सास ज्योति पति सुनील रोकड़े और पति द्वारा उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। सास करीना के मोबाइल चलाने पर आपत्ति लेती थी साथ ही ताने मारकर दहेज लाने की बात कहती थी।

पति की मारपीट और सास के ताने से प्रताडि़त होकर करीना ने घर में फांसी लगा ली। उसका पति दिव्यांशु रोकड़े उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया। 30 दिसंबर को करीना की इंदौर में मृत्यु हो गई। इस दौरान करीना के पति ने डॉक्टर, पुलिस व मजिस्ट्रेट को बयान दिये थे कि छत से गिरने के कारण करीना घायल हुई थी।

Advertisement

परिजनों के बयान, पीएम रिपोर्ट से खुला राज

सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि करीना का मायका औंकारेश्वर में है। उसके पिता रमेश चौबे, मां रेखाबाई और भाई राकेश के अलावा अन्य परिजनों के बयान दर्ज किये गये जिसमें करीना के ससुरालजनों द्वारा दहेज के लिये प्रताडि़त किये जाने की बात सामने आई थी।

घटना दिनांक को भी करीना का सास ज्योति से विवाद हुआ था जिसकी सूचना उसने पति को फोन पर दी लेकिन पति दिव्यांशु ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और यही कारण रहा कि करीना ने फांसी लगा ली। मृतिका के परिजनों के बयानों के बाद उसकी पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि करीना की मृत्यु फांसी लगाने से हुई थी। इसी आधार पर पति व सास के खिलाफ धारा 304 बी, 306, 34 के तहत केस दर्ज कर दिव्यांशु को हिरासत में लिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें