Popup Image
Advertisement

फिल्म थैंक्स गॉड का कायस्थ समाज ने किया विरोध

उज्जैन। फिल्म थैंक्स गॉड में कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त का जो मजाक बनाया गया है। इसे लेकर कायस्थ समाज उज्जैन, राष्ट्रीय कायस्थ संगठन के संयुक्त तत्वाधान में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध दर्ज किया। फि़ल्म डायरेक्टर इन्द्रकुमार, अभिनेता अजय देवगन को सद्बुद्धि देने की भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की।

Advertisement

कायस्थ सबके लिए एक अभियान के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज एक बुद्धिजीवी समाज है। कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त पर फि़ल्म में जो दृश्य दिखाए गए वो अशोभनीय व निंदनीय है। किसी भी फि़ल्म में देवी देवता का मजाक बनाना हिन्दू धर्म उसे स्वीकार नहीं करेगा। आशुतोष गौड़, भरत सक्सेना, ब्रजेश श्रीवास्तव, रविभूषण श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शुभेष गौड़, जितेन्द्र निगम आदि मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें