फेसबुक पर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, अब 10 साल की सजा

सीआरपीएफ में आरक्षक था आरोपी, चार साल बाद आया कोर्ट का फैसला
उज्जैन। सोशल मीडिया पर एक बार फिर झांसे और उत्पीडऩ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फेसबुक पर खुद को अविवाहित बताकर सीआरपीएफ जवान ने एक युवती से पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर बडऩगर पुलिस ने केस दर्ज किया था और आरोपी को गिरफ्तार करते उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया था। कोर्ट ने विचाराधीन प्रकरण में आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है।
टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि पीडि़ता ने 3 अप्रैल 2022 को बडऩगर थाने में आरोपी नितेश सिंह पिता अंतरसिंह लोधी निवासी शक्ति कॉलोनी, गुर्जर ताल के पास, शिवपुरी के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें बताया था कि आरोपी नितेश सिंह ने फेसबुक पर खुद को अनमैरिड बताकरउससे दोस्ती की थी और उसके बाद शादी का झांसा देकर बलात्कार किया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज 21 जून 2022 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजा गया था। प्रकरण में विचारण के दौरान कोर्ट ने आरोपी नितेश सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई है।









