Popup Image
Advertisement

ब्लैक स्पॉट पर लाइव एक्सीडेंट डेमो पुलिस ने सिखाया जीवन रक्षा का पाठ

उज्जैन। नागझिरी स्थित सैफी चौराहे पर मंगलवार शाम राहगीर उस वक्त ठिठक गए जब उनके सामने अचानक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। दरअसल, यह कोई वास्तविक दुर्घटना नहीं, बल्कि उज्जैन पुलिस द्वारा आयोजित लाइव एक्सीडेंट डेमो था। सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

सैफी चौराहे को पूर्व में हुई कई घातक दुर्घटनाओं के कारण ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है, इसीलिए जन-जागरुकता के लिए इसी स्थान को चुना गया। शाम 5.30 बजे आयोजित प्रदर्शन में जीवंत रूप से दर्शाया गया कि कैसे एक कार चालक अपनी सही दिशा में जा रहा था, तभी अचानक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक बिना हेलमेट वाले बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। डेमो से पुलिस अधिकारियों ने जनता को संदेश दिया कि यातायात नियमों की एक छोटी सी अनदेखी परिवार को किस तरह गहरे संकट में डाल सकती है।

एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, तड़पता रहा घायल

Advertisement

उज्जैन। बाढ़कुम्मेद के पास सड़क हादसे में घायल हुआ एक युवक मंगलवार रात करीब एक घंटे तक सड़क पर ही तड़पता रहा, सूचना के बावजूद यहां एंबुलेंस नहीं पहुचं पाई थी। इस मामले में ग्रामीणों की नाराजगी का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घायल युवक का नाम अजय पिता छगनलाल अहिरवार उम्र 26 साल है।

अजय कालापीपल के पास गौरी लसूडिय़ा गांव का रहने वाला है। वह नरवर क्षेत्र के गावड़ी में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। बाढ़कुम्मेद के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अजय को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें