भारत ने जीता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच

IND vs AUS 1st T20I 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। सीरीज का पहला मैच गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारू को 2 विकेट से हराया।

Advertisement
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 208 रन बनाए। इसके जवाब में 19.5 ओवर में रिंकू सिंह (22 रन) ने छक्का जड़कर भारत के झोली में जीत डाल दी।
टीम इंडिया की ओर से सूर्या ने सर्वाधिक 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। ईशान किशन 39 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कंगारू के लिए तनवीर सांघा को 2 विकेट मिले।
Advertisement









