Advertisement

भीषण सड़क हादसा:ट्रॉले में घुसी वैन,परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की मौत

जयपुर के चाकसू में शनिवार सुबह NH-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारे गए सभी लोग वैन में सवार थे। इनमें वैन का ड्राइवर भी शामिल है। बाकी पांच लोग बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रीट (REET) की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे।

 

Advertisement

यह हादसा निमोडिया कट के पास हुआ। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। इनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल में और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने चारों शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें