Advertisement

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन लगा झटका

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व महाधिवक्ता बीजेपी में शामिल

Advertisement

आगामी लोकसभा से पूर्व मध्य प्रदेश के महाकौशल अंचल में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। मप्र के पूर्व महाधिवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशांक शेखर ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे एक दिन पहले ही जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेन्द्र ब्यौहार, डिंडोरी के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रभारी सहित करीब 50 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर लंबे समय से वकालत में हैं। वे मप्र कांग्रेस लीगल सेल के भी प्रमुख थे।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में मप्र के पूर्व महाधिवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशांक शेखर को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। शशांक शेखर जबलपुर कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। एक दिन पूर्व ही जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी भाजपा की सदस्य़ता ग्रहण की है। ये दोनों नेता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के करीबी माने जाते हैं।

Advertisement

शशांक शेखर ने साफ किया कि उनकी सनातन मूल्यों में गहरी आस्था है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण की कांगेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उपेक्षा से उन्हें गहरा दुख हुआ। तभी से पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने देश-दुनिया मे जो प्रतिमान दर्ज किए और विकसित भारत की दिशा में जारी ठोस प्रयासों ने भी भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें