Advertisement

मध्यप्रदेश : सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर … 1 नवंबर को मिलेगी आधे दिन की छुट्‌टी, आदेश जारी

एमपी के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। 1 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के सरकारी दफ्तरों में आधे दिन ही काम होगा।राज्य की शिवराज सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्‌टी रखने का फैसला किया है। इस संबंध में GAD MP ने आज शनिवार 29 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement

मध्‍यप्रदेश का 67वां स्‍थापना दिवस प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे सप्‍ताह विभिन्‍न कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ की जाएंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने प्रत्‍येक निकाय में हर्षोल्‍लास के साथ स्‍थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

विशेष कर 3 नवंबर को समस्‍त निकायों में अभियान चला कर साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्‍थलों पर प्रकाश व्‍यवस्‍था की जाएगी।  सिंह ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन की भागीदारी में संबंधित विभागों के सहयोग से हर वार्ड में कार्यक्रम किए जाएँ। विशेष कर बालिकाओं से संबंधित खेल गतिविधियाँ हर वार्ड में अनिवार्य रूप से हो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें