Popup Image
Advertisement

मध्य्प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में कमी, 72 मौतें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 7,571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक महीने बाद नए केस में 8 हजार की कमी आई है। पिछले 10 दिन से कोरोना के केस हर दिन कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 दिन में 18% से घटकर 11% पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 5 जिले दतिया, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और गुना में 50-50 से भी कम केस दर्ज किए गए।

Advertisement

प्रदेश में कुल संक्रमित 7 लाख 24 हजार 279 हो गए हैं। इसमें से 6 लाख 17 हजार 396 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 6,913 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 14 मई को हुई 72 मौतें भी शामिल हैं।

कोरोना से मई के 14 दिनों में 1,111 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 14 मई को यह 11% पर आ गया है। 13 मई को 12% दर्ज किया गया था। जो मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था।

Advertisement

मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 8 दिन बाद 99 हजार 970 पहुंच गई है। 8 मई को एक लाख 2 हजार 776 एक्टिव केस हो गए थे। 9 मई को यह आंकड़ा 1 लाख 11 हजार 223 हो गया था। 24 घंटे में इंदौर में 1548 , भोपाल में 1241 , ग्वालियर में 376 और जबलपुर में 301 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा भोपाल में 9 मौतें हुईं। इंदौर और ग्वालियर में 8-8 और जबलपुर में 3 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें