Advertisement

मासूम से दुराचार का प्रयास, आरोपी नासिर गिरफ्तार

बालिका ने घर भागकर माता-पिता को बताई आपबीती

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में शिवशक्ति नगर क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा दुराचार के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका की सूझबूझ और तत्परता से वह आरोपी के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

चिमनगंज पुलिस के अनुसार, रविवार को पीडि़त बालिका अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। बालिका ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले नासिर खान ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुराचार का प्रयास किया। बालिका वहां से बचकर सीधे अपने घर भागी और आपबीती माता-पिता को बताई।

Advertisement

परिजन बच्ची को लेकर चिमनगंज थाने पहुंचे। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया। पुलिस ने आरोपी नासिर खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी विवेक कनोडिय़ा ने तत्काल एक टीम आरोपी की तलाश में भेजी। पुलिस ने दबिश देकर कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि की जा सके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें