Advertisement

मित्र को प्रसाद देने गए बुजुर्ग की करंट से मौत

उज्जैन। कायथा के भेरूपुरा में बिजली के पोल से करंट लगने के कारण एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। कायथा निवासी चंद्रशेखर (65 वर्ष) पिता श्यामलाल राव, अपने एक अन्य साथी के साथ भेरूपुरा में रहने वाले अपने मित्र के घर भादवा माता का प्रसाद देने पहुंचे थे। प्रसाद देने के बाद सभी लोग घर के बाहर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

 

Advertisement

इसी दौरान चंद्रशेखर ने पास में ही लगे एक बिजली के पोल का सहारा लेने के लिए उस पर जैसे ही हाथ रखा, पोल में उतर रहे जोरदार करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया। करंट इतना भयानक था कि मौके पर ही चंद्रशेखर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें