Advertisement

मैच, फ्री और पेड विकल्पों की पूरी डिटेल! FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप मैच मुफ्त में कैसे देखें? जानें फ्री और पेड विकल्प

FIFA World Cup 2026 भारत में कहां और कैसे देखें, पूरी जानकारी यहां!

फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ FIFA World Cup हर चार साल में आता है और पूरी दुनिया को स्क्रीन से चिपका देता है। अगर आप भी फुटबॉल के दीवाने हैं और कोई भी बड़ा मैच मिस नहीं करना चाहते तो यहां है लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग की पूरी गाइड।

 

Advertisement

टीवी पर कैसे देखें FIFA World Cup 2026?

भारत में इस बार FIFA World Cup के आधिकारिक प्रसारण अधिकार Zee Entertainment के पास हैं। कंपनी ने इसके लिए खास स्पोर्ट्स चैनल्स लॉन्च किए हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD पर मैच देख सकते हैं जबकि अंग्रेजी कमेंट्री के लिए Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD उपलब्ध होंगे।

मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन कैसे देखें?

अगर आप सफर में हैं या स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो ZEE5 एप डाउनलोड करना होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच ZEE5 एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होंगे। इंटरनेट की मदद से इसे अपने स्मार्ट टीवी पर भी कास्ट करके देखा जा सकता है।

Advertisement

ZEE5 सब्सक्रिप्शन के प्लान्स और कीमत

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ZEE5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जरूरी है। 3 महीने का प्लान 799 रुपए में और 1 साल का एनुअल प्लान 1,699 रुपए में उपलब्ध है। इस सब्सक्रिप्शन के साथ वर्ल्ड कप के अलावा ZEE5 पर मौजूद वेब सीरीज, फिल्में और दूसरा लाइव कंटेंट भी देखा जा सकेगा।

क्या फ्री में भी देख सकते हैं वर्ल्ड कप के मैच?

हां बिल्कुल। जिन दर्शकों के पास DD Free Dish है वे DD Sports चैनल पर वर्ल्ड कप के मजे ले सकते हैं। दूरदर्शन टूर्नामेंट के कुछ बड़े मुकाबले जैसे नॉकआउट मैच, सेमीफाइनल और फाइनल बिल्कुल मुफ्त में दिखाएगा। फ्री मैचों की पूरी लिस्ट टूर्नामेंट शुरू होने के करीब जारी की जाएगी।

Advertisement

ZEE5 की डिवाइस लिमिट पर छिड़ा विवाद

ZEE5 सब्सक्रिप्शन लेने से पहले एक जरूरी बात जान लें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों ZEE5 की डिवाइस लिमिट को लेकर खासी बहस चल रही है। पहले एक सब्सक्रिप्शन से कई डिवाइसेस पर एक साथ कंटेंट देखा जा सकता था लेकिन अब कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें केवल एक ही डिवाइस पर एक्सेस मिल रहा है। ZEE5 की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए अगर आप अकाउंट दोस्तों या परिवार के साथ शेयर करने का प्लान बना रहे हैं तो सब्सक्रिप्शन खरीदने से पहले ZEE5 एप पर डिवाइस एक्सेस की लेटेस्ट शर्तें जरूर चेक कर लें ताकि ऐन वक्त पर मैच देखते समय कोई दिक्कत न आए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें