मैट्रिक्स डिस्प्ले वाला Pova 8 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ कीमत ₹29,999

टेक कंपनी Tecno ने आज 11 जून को भारत में Pova 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Pova 7 का अपग्रेड वर्जन है। नया फोन दो वैरिएंट में आया है और इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की दमदार बैटरी और बैक पैनल पर दिया गया मैट्रिक्स डिस्प्ले है जो अलग-अलग एप्स के नोटिफिकेशन और अलर्ट्स को एकदम अनोखे अंदाज में दिखाता है।

डिजाइन, बिल्ड और कलर ऑप्शन
फोन का रियर पैनल मजबूत मटेरियल से बना है और इसे रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। फोन की मोटाई 8.8mm और वजन 225 ग्राम है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसे स्लिम रखने की कोशिश की गई है। बैक पैनल पर कस्टमाइज होने वाला मैट्रिक्स डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट पर पतले बेजल्स के साथ पंच-होल कटआउट में सेल्फी कैमरा दिया गया है। नीचे की तरफ Type-C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन हैं। पानी के छींटों और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। यह फोन 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन तीन रंगों में उपलब्ध है।
डिस्प्ले — गेमिंग के लिए दमदार स्क्रीन
Pova 8 में 6.76 इंच का Full-HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। 91.29 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाती है। 1500Hz का इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट गेमिंग को और बेहतर बनाता है।
कैमरा — Sony सेंसर के साथ AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है जो लाइट सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा एप में AI कैम, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड, व्लॉग मोड और स्लो मोशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन में 6nm आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है जो Mali-G610 MC2 GPU के साथ आता है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 14,689 वर्ग मिलीमीटर का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Tecno के HiOS 16 पर चलता है। बेहतर नेटवर्क के लिए डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी जोड़े गए हैं।
बैटरी — एक चार्ज में पूरा दिन और उससे भी ज्यादा
फोन में 8,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 1,198 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 39.5 घंटे का कॉलिंग टाइम और करीब 17.77 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट ब्लूटूथ, वाई-फाई, 5G सपोर्ट और बेहतर साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।









