Advertisement

राहत : ‘तेल कीमतें बढ़ाने की योजना नहीं ‘

नईदिल्ली, एजेंसी। पश्चिम एशिया संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, कंपनियों को पेट्रोल पर 20 रुपए और डीजल पर करीब 100 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

Advertisement

हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफे की फिलहाल कोई योजना नहीं है। विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपए प्रति लीटर की संभावित वृद्धि की खबरों को खारिज करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें