Popup Image
Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का उज्जैन में प्रचार प्रारंभ,सचिन पायलट बोले

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:लोकसभा चुनाव में उज्जैन संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार के प्रचार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बुधवार को उज्जैन पहुंचे।

Advertisement

दोनों नेताओं ने शहीद पार्क पर सभा को संबोधित किया। सभा के बाद नामांकन रैली में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए पायलेट ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर और आम वर्ग परेशान है। महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उज्जैन में कहा, ‘देश में बदलाव का माहौल है। वही वादे और आश्वासन से लोग ऊब गए हैं। पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा के नेताओं के भषण में बौखलाहट और गुस्सा दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं को ‘म-म’ शब्द का खेल करने का बहुत शौक है। ये बात करते हैं मुसलमान-हिंदू की, मंदिर-मस्जिद की, मंगलसूत्र की।’

Advertisement

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘नजारा बता रहा है कि वक्त बदलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए वादों को 10 साल हो गए, इन 10 साल में क्या हुआ? 17 सरकारें गिराईं, 500 विधायक खरीदे, 200 सांसद दल-बदल हुए। काला धन स्विस बैंक से आना था, 15-15 लाख इसी से मिलने थे, इसकी तो लिस्ट नहीं आई, लेकिन एसबीआई की लिस्ट आ गई।’

उन्होंने कहा, ‘बाबा रामदेव ने कहा था कि पेट्रोल 30 रु/लीटर करा दूंगा, 100 रु./लीटर करा दिया। मणिपुर में बहनों का वस्त्रहरण हो रहा है, पीएम मोदी ने ऐसा देश बना दिया है।’ उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल करते हुए कहा कि महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं कराते।

Advertisement

लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने कहा, ‘जब मैंने शिप्रा मां के लिए आवाज उठाई तो इसे नौटंकी कहा। खान नदी डायवर्जन में लगभग 1 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना भाजपा को नौटंकी लगता है।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया के तीन साथी पुनीत जैन, कपिल कटारिया, अकील खान ने किसानों की जमीन हड़पी।’

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें