Popup Image
Advertisement

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। अवंतिका कालोनी में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते मकान की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीवाजीगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पैनल से पीएम कराया है।

Advertisement

अंकिता पति कान्हा उर्फ रितीक पांचाल 24 वर्ष निवासी अवंतिका कालोनी को शाम 5 बजे मकान की तीसरी मंजिल पर जेठानी ने फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया।

कान्हा ने बताया कि अंकिता का मायका निकास चौराहे पर है। पांच वर्ष पहले शादी हुई थी और उनका एक बच्चा भी है। अंकिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी जिसका दो वर्ष से उपचार भी चल रहा था।

Advertisement

कान्हा ड्रायवर है और वह काम पर गया था। परिजनों ने उसे अंकिता द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी। जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि मृतिका के परिजनों के बयान लेकर डॉक्टर की पैनल से शव का पीएम कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें