Popup Image
Advertisement

सीट पर बैठने से पहले युवक ने ऊपर देखा तो उड़ गए होश

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बस सफर के दौरान पौने दो लाख रुपयों से भरा बैग एक्सचेंज हो गया। पुलिस ने तुरंत सक्रिय होकर एक घंटे में उसे खोज निकाला।

Advertisement

शनिवार को उप्र के आगरा (बेलगंज) निवासी विनोद अग्रवाल और उनका बेटा धु्रव अग्रवाल निजी बस से उज्जैन से बदनावर की ओर जा रहे थे। धु्रव एक आयुर्वेदिक मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। बस में भारी भीड़ होने के कारण शुरुआत में धु्रव को सीट नहीं मिली, जिसके चलते उसने अपना रुपयों से भरा बैग सीट के ऊपर बने केबिन में रख दिया।

बैग में 1.75 लाख रुपए कैश और कंपनी के दस्तावेज थे। जैसे ही बस इंगोरिया के पास पहुंची और सीट खाली हुई तो ध्रुव बैठने लगा। तभी उसकी नजर केबिन पर गई तो उसके होश उड़ गए। केबिन में से उसका बैग गायब था और उसकी जगह हूबहू उसी रंग-रूप का दूसरा बैग रखा हुआ था। बैग गायब देख पिता-पुत्र ने तुरंत बस रुकवाई और बिना वक्त गंवाए इंगोरिया थाना पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने गौतमपुरा मार्ग पर घेराबंदी की और बस से उतरे एक युवक को रोका, जिसके पास उसी रंग का बैग था। तलाशी लेने पर बैग के अंदर पूरे 1.75 लाख रुपए और मार्केटिंग के दस्तावेज सुरक्षित मिल गए।

गलती से हुई थी अदला-बदली

Advertisement

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि वह दुर्भावना से बैग नहीं ले गया था। दोनों बैग बिल्कुल एक जैसे दिखने के कारण वह गलती से धु्रव का बैग उठाकर बस से उतर गया था। उसने बस से उतरने के बाद बैग खोलकर भी नहीं देखा था। तस्दीक और पूरी जांच के बाद पुलिस ने रुपयों से भरा बैग धु्रव अग्रवाल और उनके पिता को सौंप दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें