घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला पीएचई कर्मचारी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नगर निगम में पीएचई कर्मचारी रविवार सुबह घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नीमनवासा में रहने वाले ओमसिंह पिता केसरसिंह मालवीय (४५) के साथ हुई है।
सुबह उसका भाई देवकरण पानी की मोटर चालू करने आया तो उसे बरामदे में ओमसिंह लटका मिला। परिजनों की मदद से उसे नीचे उताकर चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमसिंह पीएचई में कर्मचारी है। परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में नीेलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
लेनदेन के विवाद में बुजुर्ग पिता को पीटा
उज्जैन। लेनदेन के विवाद में एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को पीट दिया। घटना नागदा की है। यहां पर रहने वाले भगवान पिता कचरू माली को उनके बेटे संजय ने हमला कर घायल कर दिया। चरक अस्पताल में इलाज करा रहे भगवान ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी व मकान के लिए साढ़े पांच लाख रुपए का कर्ज लिया था। इसी बात पर हिसाब-किताब चल रहा था और बेटा संजय भडक़ गया। उसने पिता भगवान सिंह पर लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
पड़ोसी ने शराब के नशे में पीटा, घायल
उज्जैन। आगर रोड स्थित मंगल कॉलोनी मेें शनिवार रात को एक युवक को पड़ोसी ने लोहे के पाइप से पीटकर घायल कर दिया। घायल का नाम प्रमोद पिता भीमसिंह उम्र २५ वर्ष है। चरक अस्पताल में इलाज करा रहे प्रमोद ने बताया वे रात १२.३० बजे घर के बाहर बैठा था तभी पड़ोसी गोविंद नशे मेें आया और गालियां देने लगा। मना किया तो उसने हमला कर दिया। चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण कायम किया है।
पारिवारिक विवाद में खुद पर तारपीन डालकर आग लगाई
उज्जैन। ग्राम पाण्डयाखेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार रात को पारिवारिक विवाद में खुद पर तारपीन डालकर आग लगा ली। घायल का नाम मानसिंह पिता श्यामसिंह यादव (३२) निवासी पाण्ड्याखेड़ी है। घायल का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।









