Advertisement

सोना-चांदी हुआ सस्ता, एक हफ्ते में कीमतों में बड़ी गिरावट

एक हफ्ते में गिरे सोने-चांदी के दाम

इस सप्ताह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,654 रुपए घटकर करीब 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह यह कीमत लगभग 1.58 लाख रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली और यह 2,650 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई। हालांकि साल की शुरुआत में दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हाल के सप्ताहों में बाजार का रुख बदल गया है। सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 20 हजार रुपए और चांदी अपने उच्चतम स्तर से 1.23 लाख रुपए तक नीचे आ चुकी है।

Advertisement

क्यों आई कीमतों में गिरावट?

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह निवेशकों की मुनाफावसूली और नकदी को प्राथमिकता देना है। जनवरी में सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, जिसके बाद कई बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचनी शुरू कर दी। इससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतों पर दबाव बना। इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितताओं और तनावपूर्ण माहौल के बीच निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। ऐसे में वे सोना-चांदी बेचकर नकदी अपने पास रखना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। यही कारण है कि आमतौर पर तनाव के समय बढ़ने वाले सोने-चांदी के दाम इस बार दबाव में नजर आ रहे हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। सबसे पहले हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। हॉलमार्क यह सुनिश्चित करता है कि सोना तय शुद्धता का है और उसकी गुणवत्ता प्रमाणित है। इसके अलावा खरीदारी से पहले सोने की ताजा कीमत विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जरूर जांच लें। सोने का वजन, मेकिंग चार्ज और टैक्स जैसी जानकारियों को भी बिल में स्पष्ट रूप से देखना चाहिए। सही जानकारी के साथ खरीदारी करने से भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें