Popup Image
Advertisement

होर्मुज में जलते जहाज से 24 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, ईरान का बड़ा बयान; भारत ने जारी की एडवाइजरी

होर्मुज स्ट्रेट के नजदीक एक तेल टैंकर में आग लगने की घटना के बाद उस पर मौजूद 24 भारतीय नाविकों को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया है। शुरुआती जानकारी में जहाज पर हमले की आशंका जताई गई है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

इस बीच ईरान ने ऐलान किया है कि उसने फिलहाल इजराइल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी है। हालांकि ईरान ने चेतावनी भी दी है कि यदि इजराइल ने दोबारा लेबनान या किसी अन्य क्षेत्र में हमला किया तो उसे पहले से अधिक कड़ा जवाब दिया जाएगा।

वहीं अमेरिका युद्धविराम और शांति समझौते को लेकर सक्रिय प्रयास कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि इजराइल और ईरान दोनों ही संघर्ष समाप्त करना चाहते हैं और अंतिम समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समझौता होने तक ईरान पर लागू नाकाबंदी जारी रहेगी।

Advertisement

स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वहां से निकलने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर भारतीयों की सहायता के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, युद्धविराम पर संकट: अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। इसके जवाब में इजराइल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। तेहरान, तबरीज और इस्फहान में धमाकों की खबरें सामने आई हैं।

Advertisement

2. ईरान, इराक और सीरिया ने हवाई क्षेत्र बंद किया: तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने अपने पश्चिमी हिस्से का हवाई क्षेत्र अगली सूचना तक बंद कर दिया है। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है।

3. अमेरिका ने होर्मुज में दो और ईरानी ड्रोन मार गिराए: अमेरिकी केंद्रीय कमान ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बने दो ईरानी ड्रोन को मार गिराया गया। लगातार दूसरे दिन अमेरिका ने ऐसे ड्रोन नष्ट करने का दावा किया है।

4. ईरान बोला- अमेरिका के बदलते रुख से अटकी बातचीत: ईरान का कहना है कि अमेरिका के बार-बार बदलते रुख के कारण वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है। तेहरान ने एक बार फिर यूरेनियम संवर्धन के अधिकार और विदेशों में फ्रीज की गई अरबों डॉलर की संपत्तियां जारी करने की मांग दोहराई है।

5. विश्व कप में ईरानी टीम को मैच वाले दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा: अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों के चलते ईरान की फुटबॉल टीम को अमेरिका में केवल मैच खेलने की अनुमति मिलेगी। टीम को मुकाबले के दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा, इसलिए उसने अपना प्रशिक्षण केंद्र एरिजोना के बजाय मेक्सिको में बनाया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें