Popup Image

अहमदाबाद-राजगीर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। त्योहारी सीजन में रेलवे अहमदाबाद से राजगीर के बीच स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन रतलाम और दाहोद से होकर गुजरेगी। ट्रेन संख्या ०९४४१ अहमदाबाद-राजगीर एक्सप्रेस हर बुधवार रात ११.५५ बजे अहमदाबाद से चलेगी। दाहोद रेलवे स्टेशन पर यह रात ३.४८ और रतलाम में सुबह ५.१० बजे पहुंचेगी।

Advertisement

राजगीर पहुंचने का इसका समय शुक्रवार सुबह ११.४५ बजे का रहेगा। राजगीर-अहमदाबाद अनारक्षित स्पेशल राजगीर से हर शुक्रवार दोपहर २.४५ बजे चलेगी। यह ट्रेन शनिवार शाम ६.१३ बजे रतलाम और शाम ७.३८ बजे दाहोद पहुंचेगी।

यह रहेंगे स्टॉपेज
ट्रेन आते-जाते समय आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिंडोनसिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटनासाहिब, बख्तियापुर, बिहार शरीफ और नालंदा रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें