Advertisement

इंदौर में नया ट्रैफिक प्लान,दो सड़कें हुईं वन-वे

इंदौर। इंदौर  के एमजी रोड और जवाहर मार्ग आज वन-वे हो गया। ट्रैफिक सुधार के लिए इंदौर  नगर निगम ने ये नई व्यवस्था लागू की है। अब इस नए प्रयोग से बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और संजय सेतु से राजमोहल्ला की ओर वाहन जा सकेंगे। आपको बता दें कि इंदौर के इन दोनों मार्गों को 40 से ज्यादा छोटी सड़कें जोड़ती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

ट्रैफिक सुधार को लेकर हुई एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में वन-वे मार्ग को लेकर फैसला किया गया था। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 8 जनवरी से इंदौर के इन दोनों मार्गों को वन-वे करने की जानकारी दी थी।

आपको बता दें कि इंदौर के जवाहर मार्ग के राजमोहल्ला से नंदलालपुरा तक के 1.8 किमी लंबे हिस्से और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें के हिस्से को ही वन-वे किया गया है। शहरके इन मार्गों में 10 बड़े चौराहे आते हैं। अब इन मार्गों से वाहन जा तो रहे हैं, लेकिन यहां से वापस नहीं आया जा सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review