Popup Image
Advertisement

इंदौर में स्कूटर सहित जिंदा जला युवक

इंदौर . इंदौर के खुड़ैल थाना इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार स्कूटर खुली नाली में गिर गई और उसमें आग लग गई. आग लगने से युवक जिंदा जल गया. हालांकि, पुलिस मौक पर पहुंच गई थी, लेकिन आग बुझाने से पहले सबकुछ खत्म हो चुका था.

पुलिस को देर रात जानकारी मिली थी कि नेमावर ब्रिज के नीचे खुली नाली में कोई स्कूटर जल रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उसी आग में एक युवक भी जल रहा था. पुलिस जब तक आग पर काबू पाती और मामले को समझती तब तक स्कूटर और शख्स पूरी तरह आग में जलकर खाक हो चुके थे.आग लगने की वजह से मृतक की भी पहचान नहीं हो सकी.

Advertisement

हालांकि शुरुआती पड़ताल में पुलिस भी इसे महज हादसा नहीं मान रही. बल्कि, अन्य बिन्दुओं पर भी पड़ताल कर रही है. जानकारी के मुताबिक, हादसे से पहले आसपास के लोगों ने धमाके की तेज आवाज जरूर सुनी. उसके बाद ही आग की तेज लपटें लोगो को दिखाई दीं. पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने देर रात ही मौके पर पहुंच कर पड़ताल की.पुलिस को घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर रगड़ के निशान मिले हैं. आशंका है कि वाहन सवार किसी हादसे का शिकार हुआ हो, और फिर अचानक उस नाली में जा गिरा हो. नाली में गिरने और पास में ही मिले रगड़ के निशान देखने के बाद यह प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी की रगड़ से ही चिंगारी निकली और आग लगी होगी.

पुलिस ने शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया है. जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच की दिशा तय करेगी. कनाड़िया थाना प्रभारी राजीव भदौरिया के अनुसार फिलहाल जांच की जा रही है. यदि यह हादसा सिर्फ इसलिए हुआ कि बायपास पर सड़क किनारे नाली खुली हुई थी, तो यह भी बड़ी लापरवाही है. इसके लिए भी तय जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें