Popup Image
Advertisement

इंदौर से भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी

इंदौर से भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी

Advertisement

उज्जैन को भी सौगात मिलने की पूरी उम्मीद जयपुर और जबलपुर रूट पर दौड़ सकती है ट्रेन

उज्जैन।इंदौर से प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जनवरी में शुरू होने की संभावना है। जयपुर और जबलपुर रूट के लिए प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा और सौगात उज्जैन को भी मिलने की उम्मीद है

Advertisement

दरअसल ट्रेन के लिए प्रारंभिक तौर पर प्रस्तावित रूट उज्जैन को शामिल किया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इंदौर और जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का रुट उज्जैन वाला रहेगा। वंदे भारत ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा से चलेगी। यह सवाई माधोपुर, नागदा, उज्जैन से होते हुए इंदौर पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन इंदौर से चलकर उज्जैन, नागदा, सवाई माधोपुर होते हुए दुर्गापुरा (जयपुर) पहुंचेगी। वहीं जबलपुर के लिए भोपाल के रास्ते ही इस ट्रेन को चलाया जा सकता है। रेलवे डिपार्टमेंट की ट्रेन के संचालन को लेकर पूरी तैयारी है। रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन इंदौर-जयपुर, इंदौर-जबलपुर का प्रस्तावित है।

Advertisement

ट्रेन कब चलेगी ये फिलहाल तय नहीं है। इंदौर में ट्रेन के संचालन की तैयारियां शुरू हो गई है। ट्रेन के मेंटेनेंस सहित अन्य सुविधाओं के लेकर कार्य हो रहे हैं। टिकट तो प्रीमियम रहेगा। सेमी हाई स्पीड ट्रेन है इसलिए इसका किराया ज्यादा रहेगा। हालांकि यहां का किराया अभी तय नहीं हुआ है।

बिक्री घटने के बावजूद महंगाई आसमान छू रही

वंदे भारत ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यह ट्रेन 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। 160-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

हालांकि देश में उपलब्ध रेल ट्रैक पर अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा ही है। वंदे भारत ट्रेन में वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी दी गई है। हर कोच में 32 इंच की स्क्रीन लगाई गई है, जो यात्रियों को सूचना और इंफोटेनमेंट प्रदान करती है। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें