Advertisement

उज्जैन:कोविड में पहल : चुनाव कराने के लिए बने थे निर्वाचन अधिकारी, बन गए हैं मददगार

वकीलों को न होना पड़े परेशान इसलिए निर्वाचन अधिकारियों ने खरीद लिए पांच ऑक्सीजन सिलेंडर

Advertisement

उज्जैन। बार एसोसिएशन के चुनाव कोरोना की वजह से टल गए हैं, इस वजह से बार में अध्यक्ष के स्थान पर निर्वाचन अधिकारी ही मुख्य पदाधिकारी की भूमिका में हैं। कोरोना की चपेट में 50 से ज्यादा वकील आ गए हैं। वहीं ऑक्सीजन की कमी के चलते वकीलों के सामने परेशानी आने लगी। जब इसकी जानकारी निर्वाचन अधिकारी निलेश योगी और विकास कपूर को लगी तो उन्होंने निर्वाचन के दौरान चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों से एकत्र राशि में से पांच ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद लिए ताकि वकीलों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान न हो पड़ा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास कपूर ने बताया कि ऑक्सीजन की समस्या जब वकीलों ने उन्हें बताई तो उन्होंने इसका हल खोजने के लिए निर्वाचन अधिकारी योगी से चर्चा की। दोनों की सहमति के बाद 25 सदस्यीय निर्वाचन कमेटी के सदस्यों से चर्चा की गई। सबने निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों ने जमा कराई राशि से वकीलों के हित में सिलेंडर खरीदने पर सहमति जताई। इसके बाद सोमवार को पांच ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद लिए गए।

Advertisement

ऑक्सीजन के लिए रात 11 बजे तक हुए परेशान
कपूर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय मेडिकल सप्लायर से ऑक्सीजन के पांच सिलेंडर तो खरीद लिए। लेकिन उसकी पूरी किट नहीं मिली। वकीलों का दल रात 11 बजे तक मेडिकल दुकानों पर घूमता रहा कि परन्तु किट नहीं मिल पाई। इस वजह से आज शाम तक वकीलों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। अब जरूरतमंद वकील को केवल निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क करके ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए संपर्क करना है। इसके तत्काल बाद उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस समय बार एसोसिएशन में 2000 से ज्यादा सदस्य हैं। चुनाव में 1287 मतदान करने वाले थे। 35 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव के लिए मैदान में खड़े हो गए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें