Popup Image

महाकाल लोक थाने का शुभारंभ होने के दो महीने बाद भी काम चल रहा चौकी से

फर्नीचर भी नहीं बन पाया सिर्फ थाना प्रभारी पदस्थ

Advertisement

उज्जैन। देश भर से महाकालेश्वर मंदिर दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दो महीने पहले शुरू किए गए महाकाल लोक थाना भवन में काम अब क शुरू नहीं हुआ है। अभी भी चौकी से ही काम चलाया जा रहा है।

महाकालेश्वर मंदिर अन्नक्षेत्र के सामने तीन मंजिला भवन में महाकाल लोक थाना बनाया गया। 27 सितंबर 26 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। प्रथम थाना प्रभारी के रूप में रघुनाथ सिंह सक्तावत को पदस्थ किया गया। शासन की मंशा थी कि नया थाना खुलने से महाकाल थाने का बोझ कम होगा और महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से होगी। हालांकि थाने का शुभारंभ होने के बाद भी पुलिस का काम महाकाल लोक चौकी से ही संचालित हो रहा है।

Advertisement

यह है थाना भवन की खासियत:
महाकाल लोक थाना तीन मंजिल बना है जिसके तल में थाना प्रभारी का कक्ष, हेड मोहर्रिर कक्ष, लॉकअप आदि बने हैं। दूसरी मंजिल पर जांच अधिकारियों के कक्ष हैं। कम्प्यूटर कक्ष, रिकार्ड रूम आदि भी हैं। तीसरी मंजिल पर बैरक है जहां अतिरिक्त फोर्स के ठहरने की व्यवस्था है।

चौकी पर टीआई सहित 23 का फोर्स:महाकाल लोक चौकी प्रभारी सक्तावत ही महाकाल लोक थाने के प्रभारी ही हैं जो इसी माह रिटायर होने वाले हैं। चौकी में २3 लोगों का फोर्स है, जो 8-8 घंटे की शिफ्ट में काम करता है। एक समय में महाकाल लोक, मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में कुल 8 पुलिसकर्मी रहते हैं। हालांकि चौकी से ड्यूटी लगाने व सुरक्षा व्यवस्था का काम होता है, जबकि आपराधिक गतिविधि, एफआईआर के लिए लोग महाकाल थाने ही पहुंच रहे हैं।
नया थाना काम कर रहा है

Advertisement

महाकाल लोक थाने को अभी अतिरिक्त फोर्स की जरूरत नहीं है। चौकी से कामकाज संचालित होने के पीछे नये थाने की जानकारी सभी लोगों को नहीं होना है। शिकायत, आवेदन, एफआईआर महाकाल लोक थाने, चौकी या महाकाल थाने में कहीं भी की जा सकती है।
प्रदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें