Popup Image

अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। विंटर सीजन में रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू की है। अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन रतलाम और नागदा स्टेशन से गुजरेगी।

Advertisement

पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि वीकली स्पेशल ट्रेन 09439 विशेष किराये के साथ संचालित की जाएगी। यह अहमदाबाद से बुधवार को चलेगी और रतलाम, नागदा होते हुए अगले दिन गोरखपुर जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 09440 गोरखपुर-अहमदाबाद के नाम से संचालित होगी। यह हर गुरुवार गोरखपुर से चलेगी और शुक्रवार सुबह 6.50 बजे नागदा और 7.40 बजे रतलाम पहुंचेगी।

स्टापेज: आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें