आंध्रप्रदेश से यात्रियों की बस लाए ड्राइवर की संदिग्ध मौत

उज्जैन। आंध्रप्रदेश से यात्रियों को बस में उज्जैन लेकर आए ड्राइवर की मंगलवार रात संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि श्रीहरि राव पिता यारीगद्दा (58) निवासी मचाली पट्टनम आंध्रप्रदेश से यात्रियों की बस लेकर उज्जैन आया था।
Advertisement
मंगलवार रात वह कर्कराज पार्किंग में बैठा था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ी। साथ के लोग उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान श्रीहरि राव की मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने उसके जहर खाने की आशंका व्यक्त की। महाकाल थाना पुलिस ने परिजन को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि फ्लाइट से श्रीहरि का बेटा मनोहर उज्जैन पहुंचा है। शव का पीएम कराने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
Advertisement









