Popup Image

उज्जैन में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी शुरू, 20 नवंबर तक तय हो सकते हैं केंद्र

जिले के 1,142 अभ्यर्थियों के लिए होगी व्यवस्था कलेक्टर को भेजनी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों के बीच उज्जैन जिले में भी परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 1,142 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी जिलों के अधिकारियों को केंद्र चयन के निर्देश जारी किए हैं। केंद्रों की चयन प्रक्रिया पूरी कर 20 नवंबर 2026 तक अंतिम सूची मंडल को भेजनी होगी।

इस बार प्रदेशभर में शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 33 हजार 834 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें प्राथमिक स्तर के 15 हजार 176 और माध्यमिक यानी मिडिल स्तर के 18 हजार 658 अभ्यर्थी हैं। उज्जैन जिले में यह संख्या ११४२ रहेगी। दोनों स्तरों के लिए अलग-अलग केंद्रों की व्यवस्था की जाएगी। मंडल ने जिलों को निर्देश दिए हैं कि केंद्रों का चयन करते समय अभ्यर्थियों की संख्या के साथ परीक्षा आयोजन के लिए जरूरी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।

Advertisement

परीक्षा के दिन नहीं होंगी दूसरी गतिविधियां
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मंडल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उज्जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों में चयनित केंद्रों पर परीक्षा के दिन कोई दूसरी परीक्षा, खेलकूद या सांस्कृतिक गतिविधि आयोजित नहीं की जा सकेगी। जिला प्रशासन को गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने के लिए भी सुगम व्यवस्था बनानी होगी।

मंडल ने सभी जिलों से परीक्षा केंद्रों की सूची निर्धारित प्रारूप में एक्सेल फाइल के रूप में मांगी है। इसके लिए ई-मेल आईडी भी जारी की गई है। उज्जैन प्रशासन को 20 नवंबर तक केंद्रों की सूची और संबंधित जानकारी भेजना अनिवार्य होगा। इसके बाद मंडल परीक्षा आयोजन से जुड़ी आगामी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें