Popup Image

भोपाल की लैब का बोझ घटेगा, उज्जैन के फूड सैंपल अब इंदौर में भी जांचे जा सकेंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उज्जैन सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। इंदौर की संभागीय खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से मान्यता मिलने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने भी अधिसूचित कर दिया है।

Advertisement

5 नवंबर 2026 को मिली इस स्वीकृति के बाद अब प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों के नमूनों की विधिवत जांच की जा सकेगी। इससे उज्जैन जिले से लिए जाने वाले खाद्य नमूनों की जांच इंदौर में कराने का रास्ता भी खुल सकता है। हालांकि, नमूने इंदौर भेजने का निर्णय भोपाल स्तर से ही लिया जाएगा। अब तक उज्जैन जिले के खाद्य नमूनों की जांच के लिए मुख्य रूप से भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में नमूने पहुंचने के कारण कई बार जांच रिपोर्ट मिलने में देरी होती है।

14 दिनों के भीतर विश्लेषण रिपोर्ट जारी करना निर्धारित है
एफएसएसएआई के नियमों के अनुसार प्रयोगशाला को नमूना प्राप्त होने के 14 दिनों के भीतर विश्लेषण रिपोर्ट जारी करना निर्धारित है। हालांकि, काम का दबाव और अन्य व्यावहारिक कारणों से कई मामलों में रिपोर्ट आने में कई सप्ताह या महीने तक लग जाते हैं। इंदौर की प्रयोगशाला को एफएसएसएआई की अधिसूचना मिलने से जांच के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। इससे नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेजी आने और रिपोर्ट जल्द मिलने की उम्मीद है। साथ ही भोपाल की प्रयोगशाला पर काम का दबाव भी कम हो सकेगा।

Advertisement

इनका कहना है
अक्षरविश्व से जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा का कहना है कि खाद्य नमूनों को जांच के लिए इंदौर भेजने का निर्णय भोपाल स्तर से लिया जाएगा। इंदौर की प्रयोगशाला को मान्यता और अधिसूचना मिलने से जांच के लिए एक और सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें