Advertisement

उज्जैन:बदमाश ने हफ्तावसूली के लिये युवक को पीटा

घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

Advertisement

पंवासा पहुंचकर दूसरे युवक पर कर दिया प्राणघातक हमला

चाकूबाजी में घायल युवक की पीठ में लगे 45 टांके, अस्पताल में उपचार जारी।

Advertisement

उज्जैन। रात 10 बजे एक बदमाश ने लक्ष्मीनगर चौराहा पर हफ्ता वसूली के लिये युवक को पीटकर घायल किया और रात 12.30 बजे पंवासा मल्टी पहुंचकर एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। पंवासा पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ा और धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

माधव नगर पुलिस ने बताया कि लालबहादुर चौधरी पिता नंदकिशोर चौधरी 29 वर्ष निवासी ग्राम सदावल को लक्ष्मी नगर चौराहे पर बदमाश खुशवंत उर्फ डब्बू भदौरिया ने रोका और शराब पीने के लिये रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर बदमाश ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

Advertisement

बदमाश के खिलाफ थाने में हफ्ता वसूली व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। पंवासा टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि रात 12.30 बजे कालू सिंह पिता भारत सिंह ठाकुर 20 वर्ष निवासी बहादुरगंज पर ए ब्लाक के पीछे मल्टी पंवासा में खुशवंत भदौरिया ने चाकू से पीठ में प्राणघातक हमला किया। घायल कालू को 45 टांके आये। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने खुशवंत की तलाश शुरू कर उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण कायम किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश के खिलाफ पूर्व से 17 अपराध अलग-अलग थानों में दर्ज है। उस पर रासुका भी हो चुकी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें