उज्जैन:महिला आग से झुलसी

उज्जैन। रश्मि पत्नी संतोष उम्र 32 वर्ष निवासी महिदपुर एएनएम है तथा बोरखेड़ा बुजुर्ग में पदस्थ है। रश्मि नौकरी के बाद महिदपुर आकर अपने दोपहिया वाहन की सर्विसिंग करवाकर घर लौटी थी। देर होने के कारण रश्मि ने बगैर नहाए ही सैनिटाइजर अपने ऊपर छिड़क लिया था।

Advertisement
इसके बाद वह खाना बनाने के लिए चली गई। एकाएक उसके गाउन में आग लग गई। शोर सुनकर उसका पति सुभाष आया और उसने आग बुझाई। इससे उसके भी हाथ जल गए। रश्मि को उपचार के लिए महिदपुर अस्पताल ले जाया गया था। वहां उसे उज्जैन रैफर कर दिया गया। यहां निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने रश्मि के बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच
की जा
रही हैं।
Advertisement









