Advertisement

उज्जैन :तेजनकर हॉस्पिटल के सामने खड़ी दो कारो में लगी भीषण आग,Video

दो कारो में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक

 

Advertisement

उज्जैन :तीन बत्ती चौराहा के समीप तेजनकर हॉस्पिटल के सामने एक साथ खड़ी दो मारुती वेन में अचानक आग लग गई। जो जलकर खाक हो गई आसपास के लोगों ने पहले आग पर खुद काबू पाना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली।

देखते ही देखते कार की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके कारण कुछ ही मिनटों में आग पूरी कार में फैल गई .आग को बुझाने के लिए कई लोगों ने प्रयास किए लेकिन आग पर काबू पाया जाता उससे पहले कार जलकर खाक हो चुकी थी। कार में गैस सिलेंडर मिले है.

Advertisement

कार में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी की एक तरफ के सड़क मार्ग को बंद करना पड़ा घटना में यह गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।आखिरकार दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें