Popup Image
Advertisement

उज्जैन : स्वस्थ रहना है तो बनाईये सफेद जहर से दूरी, कीजिये अच्छा भोजन, लीजिये अच्छी नींद और कीजिए व्यायाम

सकारात्मक रहिए स्वस्थ रहिये पर सीए मेंबर्स के लिए 5 दिनी वर्चुअल प्रोग्राम प्रारंभ

Advertisement

उज्जैन। वर्तमान में कोविड के कारण सभी जगह नकारात्मक एवं डर का माहौल बना हुआ है। जिससे लोगों के मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव पढ़ रहा है। इसी को देखते हुए उज्जैन ब्रांच द्वारा 5 दिनी वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उज्जैन शाखा का आयोजन

Advertisement

अर्पित                            गुंजन                               मेघा

Advertisement

उज्जैन सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अर्पित जैन ने बताया कि शनिवार को कोविड के दौरान स्वस्थ भोजन पर उज्जैन की आहार विशेषज्ञ मेघा यजुर्वेन्द्र चंदेल द्वारा वर्चुअल सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया की आदमी को अपने वजन के अनुसार पानी पीना चहिए। प्रति 20 किलो वजन पर 1 लीटर के हिसाब से जैसे किसी व्यक्ति का वजन 60 किलो है तो उसे कम से कम 3 लीटर पानी पीना चहिए। 3 सफेद जहर (मैदा, शक्कर एवं नमक) से दूरी रखना चहिए। ताजेे फल एवं हरी सब्जी भोजन मे लेना चाहिए। विटामिन सी वाले आहार जैसे संतरा, अनन्नास, नींबू एवं इमली आदि अभी लेना फायदेमंद है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

प्रतिदिन कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद एवं 1/2 घंटा व्यायाम और योग अवश्य करना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन सीए गुंजन माहेश्वरी ने किया। आज रविवार को डॉक्टर से पूछिए नामक कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा जिसमें डॉक्टर रजत महाडिक उज्जैन एवं डॉ. दिव्या श्रीमाल मुंबई सीए मेंबर्स के कोविड से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। कार्यक्रम के कोर्डिनेटर सीए विकास श्रीमाल रहेंगे। सोमवार से बुधवार तक प्रात: सीए मेंबर्स एवं उनकी फैमिली के लिए योगा की तीन दिनी वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें उज्जैन की सीए साक्षी वाधवानी द्वारा योग के विभिन्न आसान कराए जाएंगे। यह जानकारी ब्रांच इंचार्ज हसन चौबारावाला द्वारा दी गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें