Advertisement

एमपी नगर के युवक ने लगाया मौत का फंदा, अस्पताल में तोड़ा दम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के एमपी नगर में शुक्रवार शाम एक 24 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आयुष दावरे (24) पिता यशवंत दावरे के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उसे तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक कि आयुष सिजिंग का काम करता था। शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गौर कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। आयुष की करीब दो साल पहले काजल से शादी हुई थ। तब से दोनों पिता का घर छोड़कर एमपी नगर में किराए से रह रहे थे। इनका एक पांच माह का बच्चा भी है। चर्चा है कि कुछ समय पहले माधव नगर पुलिस ने भार्गव नगर में एक कार में आगजनी करने के मामले में आयुष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें