हफ्तावसूली करने वाले बदमाश का निकाला जुलूस, 11 केस दर्ज

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पंवासा थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय उर्फ टोकन का शुक्रवार को पुलिस ने जुलूस निकाल दिया। उस पर 11 प्रकरण दर्ज है।
दरअसल, मामला 21 अक्टूबर का है। तलाई का पाल की निवासी सोना सोलंकी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के रहने वाले विजय उर्फ टोकन ने उसे धमकाया और कहा कि हर सप्ताह 500 रुपए देने होंगे। अगर ऐसा नहीं किया तो वह मोहल्ले में नहीं रहने देगा। घटना वाले दिन उसने गाली-गलौच भी की थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 25 साल का टोकन फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी का पंवासा क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। इस दौरान वह माफी मांगता नजर आया। टोकन ने 2018 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और अब तक उस पर 11 मामले दर्ज हो चुके हैं।
टोकन चिल्लाता रहा पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है: पुलिस ने टोकन का जब जुलूस निकाला तो वह चिल्लाता रहा और कहता रहा कि पुलिस हमारी बाप है और अपराध करना पाप है।









