Popup Image

बनाना लीफ, मठ भोला गुरु, सागर रेस्टोरेंट पर 75 हजार का जुर्माना

स्वच्छता को लेकर निगम सर्तक : तीन होटल-रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

Advertisement

पृथक्करण नहीं होने और कम्पोस्टिंग व्यवस्था खराब मिलने पर कार्रवाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बल्क वेस्ट जनरेटर यूनिट को लेकर नगरनिगम की टीम की जांच दिवाली गुजरने के साथ एक बार फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगरनिगम की टीम बनाना लीफ, मठ भोला गुरु, सागर रेस्टोरेंट पर जांच करने पहुुंची। यहां कचरा पृथक्करण व्यवस्था सहित अन्य खामियां मिलने पर 75 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। टीम ने फ्रीगंज क्षेत्र में बनाना लीफ, इंदौर रोड स्थित सागर रेस्टोरेंट एवं मठ भोला गुरु का मुआयना किया। यहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के पैरामीटर का कई स्तर पर उल्लंघन मिला।

Advertisement

यह कमियां मिली

होटल परिसर में कचरों का पृथक्करण ठीक से नहीं हो रहा था। चार प्रकार से कचरा पृथक्करण होना चाहिए लेकिन यहां दो ही तरीके से हो रहा था।

Advertisement

जैविक कचरे की प्रोसेसिंग के लिए कम्पोस्ट व्यवस्था तो थी लेकिन इसकी स्थिति बुरी थी। सारे संसाधन खराब थे।

दैनिक कचरे का हिसाब नहीं था और लॉगबुक भी नहीं थी।

सूखे एवं पुनर्चक्रण वाले कचरे का भंडारण नहीं था।

बायोमेडिकल कचरे का प्रबंधन नियमों के अनुसार नहीं हो रहा था।

होटल का एसटीपी संतोषजनक स्थिति में नहीं था।

वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट भी नहीं थी।

मानकों के पूरा नहीं होने पर तीनों यूनिट पर ७५ हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। टीम में नोडल अधिकारी रविकांत मगरदे, हेल्थ ऑफिसर आनंद विजय सिंह राठौर, राजेश लोट, इदरीस खान उपस्थित थे।

गंदगी करने पर लगा 33 हजार का जुर्माना

नगरनिगम शहर में स्वच्छता को लेकर सतर्क है और गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगा रहा है। इसी कड़ी में गंदगी करने पर २७ हजार, पॉलीथिन का उपयोग करने पर 4 हजार और डस्टबिन नहीं रखने पर 2 हजार का जुर्माना लगाया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें