Popup Image
Advertisement

कांग्रेस को अपने बड़े नेताओं का इंतजार

रोड शो- सभा के लिए पसंद के नाम भेजे संगठन को…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैनविधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा के दो-तीन राष्ट्रीय नेताओं का आगमन हो चुका है, तो कांग्रेस को अपने वरिष्ठ नेताओं के आने का इंतजार है। उम्मीदवारों ने सभा रोड-शो के लिए अपनी पसंद के नेताओं की डिमांड संगठन को भेजी है। वहीं सभी की भावना राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभा या रोड-शो कराने की है।

कांग्रेस दिग्विजयसिंह की एक सभा हो चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के सात नवंबर को आने की चर्चा थी, लेकिन कार्यक्रम फायनल नहीं हुआ। राहुल गांधी कालापीपल में सभा ले चुके हंै। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मालवा क्षेत्र में सतत चुनाव प्रचार कर रही है। पड़ोसी जिले इंदौर में तो लगातार तीन चुनावी कार्यक्रम हो गए हैं। इधर उज्जैन कांग्रेस के नेता वरिष्ठ नेताओं के आगमन का इंतजार कर रहे हंै।

Advertisement

अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी डिमांड…

जिले के कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में सभा के लिए कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, सचिन पायलट, अशोक गेहलोत, भूपेश बघेल, कन्हैया कुमार, अरुण यादव सहित अनेक नेताओं डिमांड दिल्ली और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी है।

Advertisement

रोड शो करते नजर आएंगे राहुल…!

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के चुनावी अभियान की प्राथमिकता में तेलगांना और छत्तीसगढ़ ऊपर हैं। अब तक दक्षिण भारत में ध्यान लगा रहे राहुल प्रचार के आखिरी मौके पर अब मप्र का रुख कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि चुनाव प्रचार के अंतिम चार दिन राहुल गांधी मप्र में देंगे।

को राहुल गांधी मप्र में चुनावी सभा और रोड शो करते नजर आ सकते हैं। इस बीच कई जिले के कांग्रेस प्रत्याशी अपने क्षेत्र प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के रोड शो या सभा के लिए दिल्ली और प्रदेश कांग्रेस को मांग भेज चुके हैं। आसार है कि इंदौर के साथ उज्जैन में राहुल की सभा हो सकती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें